Indian Geography MCQ

भारत का भौगोलिक परिचय


Q.1 भारत में कितने समय कटिबंध है?

  1. दो
  2. छः
  3. चार
  4. एक

Answer :- D

Explanation :- भारत में  82°30′ पूर्वी देशांतर मानक समय एक ही समय कटिबंध है जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका में 6 समय कटिबंध है।


Q.2 भारत के भौगोलिक बिंदुओं के संदर्भ में निम्न में से कौन सा युग्म असत्य है?

  1. दक्षिणतम बिंदु – इंदिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार)
  2. पूर्वोत्तर बिंदु – गुहार मोती (गुजरात)
  3. उत्तरतम बिंदु – इंदिरा कोल (जम्मू कश्मीर)
  4. मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिंदु – केप कोमोरिन (कन्याकुमारी, तमिलनाडु)

Answer :- B

Explanation :-    पूर्वोत्तर बिंदु  –  किबिथु (अरुणाचल प्रदेश)

पश्चिमोत्तर बिंदु – गुहार मोती/ गोर माता (गुजरात)


Q.3 भौगोलिक दृष्टि से भारत ग्लोब पर किस गोलार्द्ध में स्थित है?

  1. उत्तरी गोलार्द्ध
  2. पूर्वी गोलार्द्ध
  3. उत्तरी- पश्चिमी गोलार्द्ध
  4. उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध

Answer :- D

Explanation :- भारत अक्षांशीय दृष्टि से उत्तरी गोलार्ध में तथा देशांतरीय दृष्टि से पूर्वि गोलार्द्ध में स्थित है।


Q.4 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

  1. आठवां
  2. तीसरा
  3. प्रथम
  4. सातवा

Answer :- D

Explanation :- क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस, कनाडा ,चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया के पश्चात भारत का सातवां स्थान है।


Q.5 भारत का दक्षिणी बिंदु पिगमेलियन /पारसन पाइंट सुनामी की लहरों के कारण कब जलमग्न हो गया था?

  1. 2008
  2. 2004
  3. 2001
  4. 2007

Answer :- B

Explanation :- ग्रेट निकोबार में 6°04′ उत्तरी अक्षांश पर स्थिति पिगमेलियन या पारसन पाइंट सन 2004 में सुनामी की लहरों से टूटकर जलमग्न हो गया था।


Q.6 कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से गुजरती है?

  1. दस
  2. आठ
  3. सात
  4. नौ

Answer :- B

Explanation :- कर्क रेखा भारत के लगभग मध्य से 8 राज्यों गुजरात ,राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम से गुजरती है।


Q.7 भारत की उत्तर से दक्षिण की वास्तविक दूरी और पूर्व से पश्चिम की वास्तविक दूरी में कितना अंतर है?

  1. 752 km
  2. 281 km
  3. 251 km
  4. 876 km

Answer :- B

Explanation :-     उत्तर से दक्षिण की वास्तविक दूरी = 3214 km

     पूर्व से पश्चिम की वास्तविक दूरी = 2933 km


Q.8 भारत के किस राज्य में सबसे छोटे और सबसे बड़े दिन का अंतर न्यूनतम होता है?

  1. राजस्थान
  2. केरल
  3. हिमाचल प्रदेश
  4. अरुणाचल प्रदेश

Answer :- B

Explanation :- केरल में सबसे छोटे व सबसे बड़े दिन का अंतर 45 मिनट होता है जबकि लेह (लद्दाख) में यह अंतर 5 घंटे का होता है।


Q.9 कर्क रेखा निम्न में से किस राज्य से होकर गुजरती है ?

  1. झारखण्ड
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आंध्र प्रदेश
  4. ओडिशा

Answer :- A

Explanation :- कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से गुजरती है -१ गुजरात  २.राजस्थान  ३.मध्यप्रदेश  ४. छतीशगढ  ५. झारखण्ड  ६. पश्चिमी बंगाल  ७.त्रिपुरा ८. मिजोरम


Q.10 भारतीय उपमहाद्वीप में कुल कितने देश आते है?

  1. आठ
  2. चार
  3. पांच
  4. सात

Answer :- C

Explanation :- भारतीय उपमहाद्वीप में भारत बांग्लादेश भूटान नेपाल और पाकिस्तान सहित कुल पांच देश आते हैं।


Q.11 भारत का दक्षिणतम बिन्दु कहां स्थित है?

  1. ग्रेट निकोबार
  2. रामेश्वरम
  3. लक्षद्वीप
  4. कन्याकुमारी

Answer :- A

Explanation :-भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वाइंट ग्रेट निकोबार में स्थित है।


Q.12 भारतीय मानक समय रेखा निम्न में से किस नगर से होकर गुजरती है?

  1. पटना
  2. नागपुर
  3. दिल्ली
  4. प्रयागराज

Answer :- D

Explanation :- भारतीय मानक समय रेखा 82°30′ पूर्वी देशांतर इलाहाबाद के पास नैनी से होकर गुजरती है।


Q.13 निम्नलिखित प्रमुख भारतीय नगरों में से कौन सा एक सबसे अधिक पूर्व की ओर अवस्थित है?

  1. हैदराबाद
  2. भोपाल
  3. बेंगलुरु
  4. लखनऊ

Answer :- D

Explanation :-            हैदराबाद – 78°29′ पूर्वी देशान्तर

भोपाल – 77°30′ पूर्वी देशान्तर

लखनऊ – 81° पूर्वी देशान्तर

बेंगलुरु – 77°40′ पूर्वी देशान्तर


Q.14 निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

  1. पश्चिम बंगाल राज्य की सीमा भूटान तथा नेपाल की सीमा से लगती है।
  2. असम राज्य की सीमा भूटान और बांग्लादेश की सीमा से लगती है।
  3. उत्तराखंड राज्य की सीमा चीन और नेपाल से लगती है।
  4. मणिपुर राज्य की सीमा बांग्लादेश तथा म्यांमार की सीमा से लगती है।

Answer :- D

Explanation :- मणिपुर राज्य की सीमा केवल म्यांमार की सीमा से लगती है जबकि मिजोरम राज्य की सीमा बांग्लादेश और म्यांमार की सीमा से लगती है।


Q.15 निम्न में से किस राज्य की सीमा बांग्लादेश से नहीं लगती है?

  1. मिज़ोरम
  2. मेघालय
  3. त्रिपुरा
  4. मणिपुर

Answer :- D

Explanation :- बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगने वाले भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम है।


Q.16 कौन से भारतीय राज्य की अधिकतम सीमा म्यामांर को स्पर्श करती है?

  1. नागालैंड
  2. मिज़ोरम
  3. मणिपुर
  4. अरुणाचल प्रदेश

Answer :- D

Explanation :- म्यामांर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम है। इनमें से सर्वाधिक लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा अरुणाचल प्रदेश से लगती है।


Q.17 किसके द्वारा भारत श्रीलंका से अलग होता है?

  1. पाक स्ट्रेट
  2. कैम्बे की खाड़ी
  3. कच्छ की खाड़ी
  4. खम्भात की खाड़ी

Answer :- A

Explanation :- भारत का स्थलीय भाग पाक जलडमरूमध्य द्वारा श्रीलंका से अलग होता है। इसका नामकरण तत्कालीन मद्रास प्रेसिडेंसी के गवर्नर रॉबर्ट पाक के नाम पर किया गया।


Q.18  भारत के निम्नांकित किस राज्य में से किसके तीन तरफ अंतरराष्ट्रीय सीमाएं स्थित है?

  1. पश्चिमी बंगाल
  2. नागालैंड
  3. असम
  4. त्रिपुरा

Answer :- D

Explanation :- त्रिपुरा राज्य तीन ओर से बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा से गिरा हुआ राज्य है।


Q.19 जून माह में निम्न स्थानों में से कहां पर दिन की अवधि अधिकतम होगी?

  1. दिल्ली
  2. हैदराबाद
  3. भोपाल
  4. चैन्नई

Answer :- A

Explanation :- सूर्य के उत्तरायण होने के बाद से उत्तरी गोलार्ध में दिनों की अवधि उत्तर की ओर बढ़ती जाती है।


Q.20 गुजरात के सबसे पश्चिमी गांव और अरुणाचल प्रदेश के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित गांव के समय में लगभग कितने घंटे का अंतराल होगा?

  1. 3 घण्टा
  2. 2 घण्टा
  3. 1 घण्टा
  4. 1/2 घण्टा

Answer :- B

Explanation :- गुजरात के पश्चिम तथा अरुणाचल के पूर्वी छोर के मध्य देशांतरीय अंतर 29°23′ है। चूंकि 1°देशान्तर में 4 मिनट का अंतराल होता है अतः लगभग 2 घण्टे का अंतराल होगा।


भारत का भौगोलिक प्रदेश 

Q.1 भारत को कितने भौतिक प्रदेशों में विभाजित किया जाता है?

  1. छः
  2. चार
  3. सात
  4. आठ

Answer :- B

Explanation :- भारत को मुख्यतः चार प्राकृतिक प्रदेशों में विभाजित किया जाता है। 1. उत्तर का पर्वतीय प्रदेश 2. विशाल का मैदान 3. प्रायद्वीपीय पठार  4.तटीय प्रदेश एवं द्वीपसमूह


Q.2 यदि हिमालय पर्वत श्रेणियां नहीं होती तो, भारत पर सर्वाधिक संभाव्य भौगोलिक प्रभाव क्या होता ?

  1. देश के अधिकांश भाग में साइबेरिया से आने वाली शीत लहरों का अनुभव होता।
  2. सिंधु-गंगा मैदान इतनी सुविस्तृत जलोढ़ मृदा से वंचित होता।
  3. मानसून का प्रतिरूप वर्तमान प्रतिरूप से भिन्न होता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है?

  1. 2 और 3
  2. केवल 1
  3. 1,2 और 3
  4. 1 और 3

Answer :- C

Explanation :- हिमालय पर्वत श्रेणियां नहीं होती तो भारत के अधिकांश भाग में साईबेरिया से आने वाली शीत लहरों का अनुभव होता है, सिंधु गंगा मैदान सुविस्तृत जलोढ़ मृदा से वंचित होता तथा मानसून का प्रतिरूप वर्तमान प्रतिरूप से भिन्न होता।


Q.3 निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?

  1. हिमालय विश्व में सबसे नवीन वलीत पर्वतों को प्रदर्शित करते हैं।
  2. भौगोलिक दृष्टि से प्रायद्वीपीय क्षेत्र भारत का सबसे प्राचीन भाग है।
  3. भारत के पश्चिमी समुद्र तट का निर्माण नदियों की जमाव क्रिया द्वारा हुआ है।
  4. भारत में गोंडवाना शिलाओं में कोयले का वृहतम भंडार है।

Answer :- C

Explanation :- भारत के पश्चिमी समुद्र तट का निर्माण नदियों की जमाव क्रिया द्वारा नहीं है बल्कि भूमि के उत्थान एवं निर्गमन के कारण हुआ है।


Q.4 केरल का ‘कुट्टानाडु’ किसके लिए प्रसिद्ध है?

  1. मीठे पानी की झील के लिए
  2. प्रवाल दीप के लिए
  3. भारत के सबसे पश्चिम में स्थित बिंदु के लिए
  4. भारत का न्यूनतम ऊंचाई वाला क्षेत्र

Answer :- D

Explanation :- केरल का कुटानाड भारत का न्यूनतम ऊंचाई वाला क्षेत्र है। यह समुद्र तल से नीचे अपने खेती के तरीकों के लिए प्रसिद्ध है। इसे केरल का धान का कटोरा कहा जाता है।


Q.5 निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कर सही उत्तर का चयन कीजिए?

कथन(A):- हिमालय से निकलने वाली सभी नदियां सतत वाहिनी है।

कारण(R):- हिमालय अपनी वर्षा का अधिकांश दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से प्राप्त करता है।

  1. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
  2. (A) तथा (R) दोनों सही है,परंतु(R),(A) की सही व्याख्या है।
  3. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  4. (A) तथा (R) दोनों सही है,परंतु(R),(A) की सही व्याख्या नहींहै।

Answer :- D

Explanation :- हिमालय से निकलने वाली सभी नदियां सतत वाहिनियां है, इसका प्रमुख कारण नदियों के उद्गम स्रोत हिमानियों में स्थित होना है।


Q.6 हिमालय की संरचना समानांतर वलय श्रेणियों से हुई है, जिनमें से प्राचीनतम श्रेणी कौनसी है?

  1. वृहत हिमालय
  2. शिवालिक श्रेणी
  3. लघु हिमालय
  4. धौलाधार श्रेणी

Answer :- A

Explanation :- वलयों की तीव्रता तथा निर्माण की आयु के आधार पर हिमालय की सबसे प्राचीनतम श्रेणी वृहत हिमालय है जो ओलिगोसीन युग में निर्मित है।


Q.7 उत्तर भारत में उपहिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान को क्या कहा जाता है?

  1. खादर
  2. तराई
  3. भाबर
  4. दून

Answer :- C

Explanation :- उप हिमालय क्षेत्र के गिरीपद क्षेत्र में पश्चिम में सिंधु से पूर्व में तिस्ता के बीच फैले समतल मैदान को भाबर कहा जाता है।


Q.8 हिमालय पर्वत श्रेणीयां  निम्नलिखित में से किस राज्य का हिस्सा नहीं है?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. उत्तराखण्ड
  3. हिमाचल प्रदेश
  4. सिक्किम

Answer :- A

Explanation :- भारत के प्रमुख हिमालयी राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश – जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा।


Q.9 निम्न में से कौन सबसे नवीन पर्वत श्रेणी है?

  1. अन्नामलाई
  2. अरावली
  3. विंध्याचल
  4. शिवालिक

Answer :- D

Explanation :- भारत में सबसे नवीन पर्वत श्रेणी शिवालिक है जो वलित पर्वत का उदाहरण है।


Q.10 निम्न पर्वत श्रेणियों का उत्तर से दक्षिण की ओर सही क्रम है?

  1. काराकोरम, जास्कर, पीरपंजाल, लद्दाख
  2. पीरपंजाल, जास्कर, लद्दाख, काराकोरम
  3. जास्कर, पीरपंजाल, लद्दाख, काराकोरम
  4. काराकोरम, लद्दाख, जास्कर, पीरपंजाल

Answer :- D

Explanation :- उत्तर से दक्षिण की ओर स्थित पर्वत श्रेणियां क्रमशः काराकोरम, लद्दाख, जास्कर और पीरपंजाल है।


Q.11 उत्पत्ति की दृष्टि से निम्न पर्वत श्रेणी में से सबसे नवीनतम कौन सी है?

  1. कैमूर पर्वत श्रेणी
  2. पटकाई पर्वत श्रेणी
  3. अजन्ता पर्वत श्रेणी
  4. पालकोंडा पर्वत श्रेणी

Answer :- B

Explanation :- पटकाई पर्वत श्रेणी विश्व की सबसे नवीनतम वलित पर्वत श्रेणी हिमालय में स्थित है जिसका निर्माण टर्शियरी युग में हुआ।


Q.12  पीर पंजाल पर्वत श्रेणी कहां स्थित है?

  1. उत्तराखण्ड
  2. अरुणाचल प्रदेश
  3. जम्मू कश्मीर
  4. पंजाब

Answer :-  C

Explaination :-  पीर पंजाल पर्वत श्रेणी मध्य हिमालय में अवस्थित है। यह हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम तक विस्तारित है।


Q.13  निम्नलिखित में से कौन अक्साई चीन का भाग है?

  1. काराकोरम पर्वत श्रेणी
  2. शिवालिक पर्वत श्रेणी
  3. कश्मीर घाटी
  4. लद्दाख का पठार

Answer :-  D

Explaination :-  अक्साई चीन की अस्थिति भारत, चीन और पाकिस्तान के सीमाओं के सम्मिलन संधि स्थल पर है। इस भारतीय भूभाग पर वर्ष 1962 के युद्ध में चीन ने कब्जा कर लिया था। तब से यह भारत चीन के मध्य सीमा विवाद का क्षेत्र है। लद्दाख का पठार अक्साई चीन क्षेत्र में अवस्थित है।


Q.14  ग्रेट हिमालय की अधिकतम ऊंचाई क्या है ?

  1. 8890 मीटर
  2. 8815 मीटर
  3. 8870 मीटर
  4. 8850 मीटर

Answer :-  D

Explaination :-  महान हिमालय की औसत ऊंचाई 6100 मीटर है जबकि इसकी सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई लगभग 8850 मीटर(पूर्व आंकड़ों के अनुसार 8848 मीटर) है।


Q.15  निम्न में से कौन ‘रेजिडयूल पर्वत’  का उदाहरण है ?

  1. हिमालय
  2. अरावली
  3. एटना
  4. किलिमंजारो

Answer :-  B

Explaination :-  अवशिष्ट पर्वत(Residual Mountains) उन पर्वतों को कहा जाता है जो प्रारंभिक पर्वत अपरदन की शक्तियों द्वारा कटकर नीचे हो जाते हैं तथा उनका अवशिष्ट या शेष अवरोधके भाग ही दृष्टिगोचर होता है। चूंकि इनका निर्माण अन्य प्रकार के पर्वतों पर अत्यधिक अपरदन होने से होता है। अतः इन्हें घर्षित पर्वत या अवशिष्ट पर्वत भी कहा जाता है।


Q.16  दक्षिण भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है ?

  1. महेन्द्र गिरि
  2. अमरकंटक
  3. दोदाबेटा
  4. अनाईमुडी

Answer :-  D

Explaination :-  अनाईमुडी दक्षिण भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी है जिसकी ऊंचाई 2695 मीटर है जबकि प्रायद्वीपीय पठार की सबसे ऊंची पर्वत चोटी दोदाबेट्टा है जिसकी ऊंचाई 2637 मीटर है।


Q.17  नर्मदा और ताप्ती नदियों के मध्य कौन सी पर्वत श्रेणी स्थित है ?

  1. विंध्याचल
  2. राजमहल
  3. सतपुड़ा
  4. अरावली

Answer :-  C

Explaination :-  सतपुड़ा पर्वत श्रेणी  दक्कन का पठार का भाग है। इनका विस्तार मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य में है। इन श्रेणियों के उत्तरी भाग में नर्मदा नदी तथा दक्षिणी भाग पर ताप्ती नदी बहती है।


Q.18  प्रायद्वीपीय पठार के पूर्वी घाट को पश्चिमी घाट से कौनसी पहाड़ियां जोड़ती है?

  1. नीलगिरी की पहाड़ियां
  2. शेवरॉय की पहाड़ियां
  3. कार्डोमोम की पहाड़ियां
  4. अन्नामलाई की पहाड़ियां

Answer :-  A

Explaination :-  पहाड़ियों की रानी के नाम से प्रसिद्ध नीलगिरी की पहाड़िया पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट कै समिलन स्थल पर अवस्थित है।


Q.19  निम्नलिखित में से कौन सी पहाड़ी कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु राज्यों के मिलन स्थल पर स्थित है?

  1. पालनी की पहाड़ी
  2. शिवराय की पहाड़ी
  3. अन्नामलाई की पहाड़ी
  4. नीलगिरी की पहाड़ी

Answer :-  D

Explaination :-  नीलगिरी की पहाड़ियां पश्चिमी घाट पर्वत श्रंखला का हिस्सा है जो कर्नाटक, केरल एवं तमिलनाडु राज्यों के मिलन स्थल पर स्थित है। नीलगिरी पर्वत श्रेणी का सर्वोच्च शिखर दोदाबेट्टा है जो दक्षिण भारत का दूसरा सर्वोच्च शिखर तथा प्रायद्वीपीय पठार का सर्वोच्च शिखर है।


Q.20  निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सही नहीं है?

  1. महाराष्ट्र और कर्नाटक में पश्चिमी घाट को सह्याद्रि कहा जाता है।
  2. अजन्ता पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में विस्तृत है।
  3. कार्डामम की पहाड़ियां केवल केरल राज्य में अवस्थित है।
  4. पश्चिमी घाट की ऊँचाई पूर्वी घाट की अपेक्षा अधिक है।

Answer :-  C

Explaination :-  कार्डामम पहाड़िया दक्षिण भारत में केरल के दक्षिणी पूर्वी हिस्से तथा तमिलनाडु के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से में अवस्थित है। इन पहाड़ियों पर इलायची की खेती व्यापक पैमाने पर की जाती है। यह उत्तर पश्चिम में अन्नामलाई पहाड़ियों से, उत्तर-पूर्व में पालनी पहाड़ियों से तथा दक्षिण में अगस्तयमलाई पहाड़ियों से जुड़ी है।


Q.21  निम्नलिखित में से कौन सी पहाड़ियां महाराष्ट्र राज्य में स्थित नहीं है?

  1. हरिश्चंद्र की पहाड़ियां
  2. बालाघाट पर्वत श्रेणी
  3. सतमाला की पहाड़ियां
  4. मांडव की पहाड़ियां

Answer :-  D

Explaination :-  बालाघाट, हरिश्चंद्र तथा सतमाला की पहाड़ियां महाराष्ट्र राज्य में फैली हुई है जबकि मांडव की पहाड़ियां गुजरात राज्य में स्थित है।


Q.22  निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

  1. शेवरॉय पहाड़ियां – तमिलनाडु
  2. नल्लामलाई पहाड़ियां – आंध्र प्रदेश
  3. गढ़जात पहाड़ियां – उड़ीसा
  4. कैमूर पहाड़ियां – महाराष्ट्र

Answer :-  D

Explaination :-  कैमूर की पहाड़ियां मध्य प्रदेश में स्थित है।


Q.23  धूपगढ़ पर्वत चोटी कहां स्थित है?

  1. राजमहल पर्वत श्रेणी में
  2. सतपुड़ा पर्वत श्रेणी में
  3. विंध्याचल पर्वत श्रेणी में
  4. अरावली पर्वत श्रेणी में

Answer :-  B

Explaination :-  धूपगढ़ पर्वत चोटी महादेव पहाड़ी में स्थित है जो सतपुड़ा पर्वत श्रेणी की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।


Q.24  माउंट एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थी?

  1. वेलेंटिना देरेसकोवा
  2. कैरोलिन मिकेलसन
  3. जंको ताईबी
  4. बछेंद्री पाल

Answer :-  C

Explaination :-  जंको ताईबी एक जापानी पर्वतारोही है जिन्होंने 16 मई 1975 को माउंट एवरेस्ट फतह किया था जबकि माउंट एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल है जिन्होंने 1984 में एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की।


Q.25  भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है?

  1. कंचनजंगा
  2. माउंट एवरेस्ट
  3. नंदा देवी
  4. K2(गॉडविन ऑस्टिन)

Answer :-  D

Explaination :-  भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट गोडविन ऑस्टन K2 पाक अधिकृत कश्मीर में काराकोरम पर्वत श्रेणी पर स्थित है जिस की समुद्र तल से ऊंचाई 8611 मीटर है।


Q.26  भारत में स्थित सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है?

  1. नंदा देवी
  2. कंचनजंगा
  3. मकालू
  4. धौलागिरि

Answer :-  B

Explaination :-  कंचनजंगा पर्वत चोटी भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है जो K2 के बाद भारत की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। जिसकी ऊँचाई समुद्रतल से 8598 मीटर है।


Q.27  नंदा देवी शिखर कहां स्थित है?

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. उत्तराखण्ड
  3. अरुणाचल प्रदेश
  4. सिक्किम

Answer :-  B

Explaination :-  नंदा देवी पर्वत शिखर वृहत हिमालय पर्वत श्रंखला में भारत के उत्तराखंड राज्य में कुमायूं हिमालय का भाग है। यह भारत की तीसरी सर्वोच्च चोटी है जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 7816 मीटर है। इस पूरे क्षेत्र में नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान है जिसे यूनेस्को द्वारा वर्ष 1988 में विश्व सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया गया।


Q.28  हिमालय की चोटियों के संबंध में पूर्व से पश्चिम दिशा में सही क्रम को प्रस्तुत करता है?

  1. धौलागिरी, कंचनजंगा, मकालू, माउंट एवरेस्ट
  2. मकालू, धौलागिरी, कुमायूं, नामचा बरवा
  3. नामचा बरवा, कंचनजंगा, माउंट एवरेस्ट, नंदा देवी
  4. नामचा बरवा, कंचनजंगा, नंदा देवी, माउंट एवरेस्ट

Answer :-  C

Explaination :-  नामचा बरवा – अरुणाचल तिब्बत सीमा पर

कंचनजंगा – सिक्किम

माउंट एवरेस्ट – नेपाल

धौलागिरी – नेपाल

नंदा देवी – उत्तराखंड

कुमायूं  – उत्तराखंड


Q.29  निम्नलिखित पर्वत शिखर में से कौन-सा एक भारत में अवस्थित नहीं है?

  1. गोसांई थान
  2. त्रिशूल
  3. कामेत
  4. नंदा देवी

Answer :-  A

Explaination :-  नंदा देवी, कामेत तथा त्रिशूल पर्वत शिखर भारत के उत्तराखंड राज्य में अवस्थित है जबकि गोसाई थान तिब्बत तथा नेपाल की सीमा के पास स्थित है।


Q.30  कुल्लू घाटी किन पर्वत श्रेणियों के मध्य अवस्थित है?

  1. धौलाधार और पीरपंजाल
  2. लद्दाख और पीरपंजाल
  3. मध्यहिमालय और शिवालिक
  4. रणज्योति और नागटिब्बा

Answer :-  A

Explaination :-  कुल्लू घाटी हिमाचल प्रदेश में धोलाधर और पीर पंजाल पर्वत श्रेणियों के मध्य अवस्थित है।


Q.31  निम्नलिखित दर्रों का पश्चिम से पूर्व की ओर सही अनुक्रम है?

  1. शिपकि ला, नाथू ला, बोमडिला, लिपुलेख
  2. बोमडिला, शिपकि ला, नाथू ला, लिपुलेख
  3. शिपकि ला, लिपुलेख, नाथू ला, बोमडिला
  4. नाथू ला, शिपकि ला, बोमडिला, लिपुलेख

Answer :-  C

Explaination :- 

  1. शिपकिला – हिमाचल प्रदेश
  2. लिपुलेख – उत्तराखण्ड
  3. नाथू ला – सिक्किम
  4. बोमडिला – अरुणाचल प्रदेश

Q.32  भारत के निम्नलिखित तटों में से कौन कृष्णा डेल्टा और केप कोमोरिन के मध्य स्थित है?

  1. कोंकण तट
  2. उतरी सरकार तट
  3. कोरोमंडल तट
  4. मालाबार तट

Answer :-  C

Explaination :-  कोरोमंडल तट का विस्तार भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप पठार के दक्षिण पूर्व में आंध्र प्रदेश के फॉल्स डीवी बिंदु (कृष्णा डेल्टा के पास) से तमिलनाडु के केप कोमरोन (कन्याकुमारी) तक है।


Q.33  भारत के प्रादेशिक जल क्षेत्र का विस्तार तटीय क्षेत्र से कितना है?

  1. 12 नॉटिकल मील
  2. 6 समुद्री किमी
  3. 12 समुद्री किमी
  4. 24 नॉटिकल मील

Answer :-  A

Explaination :-  प्रादेशिक जल क्षेत्र की दूरी आधार रेखा से सागर की ओर नापी जाती है जो सामान्यतः 12 समुद्री मील (Noutical Mile) होती है।


Q.34  मेघालय का पठार किसका भाग है?

  1. प्रायद्वीपीय पठार का
  2. हिमालय पर्वत श्रेणी का
  3. गंगा-सिन्धु मैदान का
  4. पूर्वी घाट का

Answer :-  A

Explaination :-  मेघालय का पठार प्रायद्वीपीय पठार का विस्तार है। यह भ्रंशन के कारण प्रायद्वीपीय भाग से मालदा गैप द्वारा अलग हो गया है। इस पठार में गारो,खासी और जयन्तिया पहाड़ियां स्थित है।


Q.35  पालघाट दर्रा किन पहाड़ियों के मध्य स्थित है?

  1. नीलगिरी और कार्डमम पहाड़ियां
  2. नीलगिरी और अन्नामलाई पहाड़ियां
  3. कार्डामम और अन्नामलाई पहाड़ियां
  4. कार्डामम और पालनी पहाड़ियां

Answer :-  B

Explaination :-  पालघाट दर्रा नीलगिरी और अन्नामलाई श्रेणियों के मध्य केरल राज्य में स्थित है।


Q.36  ‘माना दर्रा’ किस राज्य में स्थित है?

  1. सिक्किम
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. उत्तराखण्ड
  4. जम्मू कश्मीर

Answer :-  B

Explaination :-  माना दर्रा हिमालय क्षेत्र में भारत और तिब्बत के बीच स्थित है जिसे चिरीबीतिया या डोंगरी ला भी कहा जाता है। इसी दर्रे में देवताल झील स्थित है जहां से अलकनंदा की सहायक नदी सरस्वती का उद्गम होता है।


Q.37  भारत के कितने राज्य तटीय सीमा पर स्थित है?

  1. 8
  2. 9
  3. 7
  4. 10

Answer :-  B

Explaination :-  भारत के 9 राज्य तटीय सीमा पर स्थित है- 1.गुजरात  2.महाराष्ट्र  3.गोवा 4.कर्नाटक 5.केरल  6.तमिलनाडु 7.आंध्र प्रदेश  8.उड़ीसा और 9.पश्चिमी बंगाल


Q.38  निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

  1. लिपुलेख दर्रा – जम्मू कश्मीर
  2. शिपकी ला दर्रा – हिमाचल प्रदेश
  3. रोहतांग दर्रा – हिमाचल प्रदेश
  4. जोजिला दर्रा – जम्मू कश्मीर

Answer :-  A

Explaination :-  लिपुलेख दर्रा भारत चीन सीमा पर उत्तराखंड राज्य में स्थित है।


Q.39  दण्डकारण्य क्षेत्र कहां अवस्थित है?

  1. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में
  2. आंध्र प्रदेश और झारखंड में
  3. छत्तीसगढ़ और ओडिशा में
  4. झारखंड और ओडिशा में

Answer :-  C

Explaination :-  दण्डकारण्य क्षेत्र दक्षिण भारत के प्रायद्वीपीय पठार का भाग है। जिसका विस्तार ओडिशा के कोरापुट और कालाहांडी जिलों में, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में तथा आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी, विशाखापट्टनम और श्रीकाकुलम जिलों में है।


Q.40  निम्नलिखित हिमनदों (ग्लेशियरों) में से कौन सा उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित है?

  1. रूपल
  2. हिस्पार
  3. जेमू
  4. मिलाप

Answer :-  D

Explaination :-  मिलाप हिमनद उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित मुख्य हिमनद है जहां से शारदा नदी (काली गंगा) का उद्गम होता है।


Q.41  निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

  1. बोमडिला – अरुणाचल प्रदेश
  2. नाथू ला – सिक्किम
  3. पालघाट – केरल
  4. भोरघाट – गुजरात

Answer :-  D

Explaination :-  भोरघाट दर्रा महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। 21 किलोमीटर लंबे इस दरे में 28 रेलवे सुरंगें हैं।


Q.42  चौराबाड़ी ग्लेशियर कहां स्थित है?

  1. जम्मू कश्मीर
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. लद्दाख
  4. उतराखण्ड

Answer :-  D

Explaination :-  चोराबारी ग्लेशियर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मंदिर के उत्तर में अवस्थित है। इस ग्लेशियर के पिघलने के कारण एक झील का निर्माण हो गया है जिसे गांधी सरोवर नाम से भी जाना जाता है।


Q.43  निम्नलिखित भारतीय द्वीपों में से कौन सा द्वीप भारत एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है?

  1. एलिफेंटा द्वीप
  2. सालसेत द्वीप
  3. निकोबार द्वीप
  4. रामेश्वरम द्वीप

Answer :-  D

Explaination :-  एलिफेंटा दीप-  मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

निकोबार दीप – बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में स्थित है।

रामेश्वरम द्वीप – भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। यह मुख्य भूमि से पंबन चैनल द्वारा अलग होता है।

सालसेतू द्वीप –   भारत के पश्चिम तटीय महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। मुंबई और थाने नगर इसी द्वीप पर स्थित है।


Explaination :-  Q.44  कोरों क्रीक (निवेशिका) कहां स्थित है?

  1. खम्भात की खाड़ी में
  2. कैम्बे की खाड़ी में
  3. कच्छ के रण में
  4. कच्छ की खाड़ी में

Answer :-  C

Explaination :-  कोरी क्रीक एक ज्वारीय निवेशिका है जो कच्छ के रण में स्थित है। यह दलदली भूमि है जो भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्माण करती है।


Q.45  अंडमान और निकोबार दीप समूह का सर्वोच्च शिखर कौन सा है?

  1. माउंट कोयल
  2. माउंट थुलियर
  3. माउंट सैंडल पीक
  4. माउंट डियावोलो

Answer :-  C

Explaination :-  अंडमान निकोबार दीप समूह का सर्वोच्च शिखर सैंडल पिक(पल्याण शिखर) उतरी अंडमान द्वीप पर दिग्लीपुर के निकट स्थित है जबकि निकोबार दीप समूह का सर्वोच्च शिखर माउंट थुलियर ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है।


Q.46  बैरन द्वीप कहां अवस्थित है?

  1. चीन सागर में
  2. भूमध्य सागर में
  3. बंगाल की खाड़ी में
  4. अरब सागर में

Answer :-  C

Explaination :-  बैरन द्वीप बंगाल की खाड़ी के अंडमान सागर में पोर्ट ब्लेयर से 135 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में अवस्थित है। यह दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।


Q.47  रामसेतु(Adam’s Bridge) कहां से प्रारंभ होता है?

  1. पम्बन से
  2. धनुष्कोडी से
  3. मण्डपम से
  4. रामेश्वरम से

Answer :-  B

Explaination :-  रामसेतु (आदम ब्रिज) भारत के पंबन द्वीप के अंतिम छोर धनुषकोडी से प्रारंभ होकर श्रीलंका के मनार दीप तक एक श्रंखला में उथले जलीय भाग के रूप में विस्तारित है।


Q.48  लक्षद्वीप कहां स्थित है?

  1. हिंद महासागर
  2. भूमध्य सागर
  3. अरब सागर
  4. बंगाल की खाड़ी

Answer :-  C

Explaination :-  लक्ष्यदीप अरब सागर में केरल तट से 200 – 300 किलोमीटर की दूरी पर विस्तृत दीपों का समूह है जिनके अधिकांश द्वीपों की उतप्ति प्रवाल से हुई है।


Q.49  श्रीहरिकोटा द्वीप कहां अवस्थित है?

  1. आंध्र प्रदेश
  2. तमिलनाडु
  3. ओडिशा
  4. केरल

Answer :-  A

Explaination :-  श्रीहरिकोटा द्वीप आंध्र प्रदेश में पुलीकट झील के समीप स्थित है। यह द्वीप पुलिकट झील को बंगाल की खाड़ी से पृथक करता है। यहां भारत का उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र “सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र” स्थित है।


Q.50  अंडमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से कौन सा चैनल अलग करता है?

  1. 45° चैनल
  2. 10° चैनल
  3. 8° चैनल
  4. 9° चैनल

Answer :-  B

Explaination :-  10 डिग्री चैनल अंडमान दीप समूह के लघु अंडमान द्वीप को निकोबार द्वीप समूह के कार निकोबार द्ववीप से अलग करता है। इस चैनल की चौड़ाई लगभग 150 किलोमीटर है।


Q.51  भारत के किस राज्य का समुद्री तट सबसे अधिक लंबा है?

  1. गुजरात
  2. महाराष्ट्र
  3. तमिलनाडु
  4. आन्ध्र प्रदेश

Answer :-  A

Explaination :-          1.गुजरात – 1214.70 किलोमीटर

2.महाराष्ट्र – 652.60 किलोमीटर

3.गोवा – 101 किलोमीटर

4.कर्नाटक – 280 किलोमीटर

5.केरल – 569.70 किलोमीटर

6.तमिलनाडु – 906.90 किलोमीटर

7.आंध्र प्रदेश – 973.70 किलोमीटर

8.उड़ीसा – 476.70 किलोमीटर

9.पश्चिमी बंगाल 157.50 किलोमीटर


Q.52  सर क्रीक विवाद किन दो देशों के मध्य है?

  1. भारत – बांग्लादेश
  2. अफगानिस्तान – पाकिस्तान
  3. चीन – भारत
  4. भारत – पाकिस्तान

Answer :-  D

Explaination :-  भारत और पाकिस्तान के मध्य विवादित सर क्रीक कच्छ के रण में स्थित एक 96 किलोमीटर लंबा दलदली क्षेत्र है।


Q.53  ‘झुमरी तलैया’ किस राज्य में स्थित है?

  1. पश्चिमी बंगाल
  2. झारखंड
  3. ओडिशा
  4. बिहार

Answer :-  B

Explaination :-  रेडियो पर गीतों की फरमाइश के लिए प्रसिद्ध ‘झुमरी तलैया’ झारखंड राज्य के कोडरमा जिले में स्थित है।


Q.54  भारत के किस राज्य को ‘सिलिकॉन स्टेट’ के नाम से जाता है?

  1. आन्ध्रप्रदेश
  2. केरल
  3. गोआ
  4. कर्नाटक

Answer :-  D

Explaination :-  सूचना प्रौद्योगिकी के गढ़ कर्नाटक राज्य को ‘आईटी पावरहाउस’ और ‘सिलिकॉन स्टेट’ जैसे नामों से पुकारा जाता है। कर्नाटक में ही भारत की ‘सिलिकॉन वैली’ के नाम से प्रसिद्ध बेंगलुरु शहर स्थित है।


Q.55  मणिपुर में कुछ लोग लटकी हुई गाद ( सिल्ट) से बंधे अपतृण(weeds) और सड़ती वनस्पति के तैरते हुए द्वीपों पर बने हुए मकानों में रहते हैं, जिन्हें क्या कहा जाता है?

  1. तिपिस
  2. बरखान
  3. फुमडि
  4. इजबा

Answer :-  C

Explaination :-  फुमड़ि, मणिपुर की लोकतक झील में तैरने वाले मकान है, जिनका निर्माण लटकी हुई सिल्ट से बंधे अपतृणों, मिट्टी और अन्य जैविक पदार्थों तथा सड़ती हुई वनस्पति के तैरते हुए द्वीपों पर किया जाता है। फुमड़ि विलुप्तप्राय हरिण प्रजाति शंगाई का प्राकृतिक निवास स्थल है।


Q.56  निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

  1. झारखंड – छोटा नागपुर पठार
  2. आन्ध्रप्रदेश – मालनाड
  3. महाराष्ट्र – वृष्टि छाया प्रदेश
  4. महाराष्ट्र – विदर्भ

Answer :-  B

Explaination :-  मालनाड कर्नाटक का एक पहाड़ी प्रदेश है जो घने जंगलों से आच्छादित है।


Q.57  निम्न नगरों में से किसकी  समुद्र तल से औसत ऊंचाई अधिकतम है?

  1. नागपुर
  2. जोधपुर
  3. दिल्ली
  4. बेंगलुरु

Answer :-  D

Explaination :-  दिये गए नगरो की समुद्र तल से औसत ऊँचाई :-

    1. बेंगलुरु :- 920 मीटर
    2. दिल्ली :- 254 मीटर
    3. जोधपुर :- 232 मीटर
    4. नागपुर :- 312 मीटर

Q.58  पुंदुचेरी का क्षेत्र किन राज्यों में विस्तारित है?

  1. तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र
  2. तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश, केरल
  3. तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल
  4. तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश, कर्नाटक

Answer :-  B

Explaination :-  पुंदुचेरी चार अलग-अलग जिलों में विभाजित है :-

      1. कराईकल-तमिलनाडु
      2. पुंदुचेरी – तमिलनाडु
      3. यमन – आंध्रप्रदेश
      4. माहे – केरल

Explaination :-  Q.59  वर्ष 1953 में जब आन्ध्रप्रदेश एक अलग राज्य बना तब उसकी राजधानी कौन बनी?

  1. नेल्लोर
  2. गुंटूर
  3. वारंगल
  4. करनूल

Answer :-  D

Explaination :-  जब अक्टूबर 1953 में आन्ध्रप्रदेश को अलग राज्य बनाया गया तब राजधानी करनूल बनायी गयी। 01 नवम्बर 1956 को आन्ध्रप्रदेश में हैदराबाद स्टेट के तेलंगाना क्षेत्र के संविलिन होने के पश्चात हैदराबाद को राजधानी बनाया गया।


Q.60   छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा किसके साथ उभयनिष्ठ नहीं है?

  1. ओडिशा
  2. तेलंगाना
  3. बिहार
  4. महाराष्ट्र

Answer :-  C

Explaination :-  छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना,आन्ध्रप्रदेश, उड़ीसा, झारखंड और उत्तर प्रदेश राज्य के साथ उभयनिष्ठ है।


Q.61  पाट क्षेत्र (Pat Region) कहां अवस्थित है?

  1. झारखंड
  2. महाराष्ट्र
  3. मध्यप्रदेश
  4. मेघालय

Answer :-  A

Explaination :-  पाट क्षेत्र छोटानागपुर प्रदेश में अवस्थित है। छोटा नागपुर पठार का अधिकांश भाग झारखंड राज्य के अंतर्गत आता है।


Q.62  निम्नलिखित कथनों में से कौनसा सही है?

  1. पंजाब राज्य की सीमा कहीं भी जम्मू-कश्मीर से नहीं मिलती है।
  2. अरुणाचल प्रदेश में कोई भी राष्ट्रीय उद्यान नहीं है।
  3. उत्तर प्रदेश की सीमा आठ राज्यों से लगती है।
  4. भोपाल कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है।

Answer :-  C

Explaination :-  उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा 8 राज्यों से लगती है- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार।


भारत का अपवाह तंत्र  

Q.1  यमुना नदी का उद्गम कहां से होता है?

  1. चौखम्बा
  2. नन्दादेवी
  3. बन्दरपूँछ
  4. नीलकण्ठ

Answer :-  C


Q.2  बांग्लादेश में गंगा नदी को किस नाम से पुकारा जाता है?

  1. मेघना
  2. पदमा
  3. जमुना
  4. भागीरथी

Answer :-  B

Explaination :-  पश्चिम बंगाल के फरक्का नामक स्थान पर गंगा नदी बांग्लादेश में प्रवेश करती है। जहां इसे ‘पदमा’ नाम से जाना जाता है।


Q.3  गंगा नदी की बाई ओर से मिलने वाली एकमात्र सहायक नदी जिसका उद्गम मैदान से होता है वह कौन है?

  1. रामगंगा
  2. शारदा
  3. सोन
  4. गोमती

Answer :-  D

Explaination :-  गोमती नदी का उद्गम क्षेत्र गोमतताल (फुल्लर झील) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित है।


Q.4  भारत में ‘यरलूंग जंगबो नदी’ को किस नाम से जाना जाता है?

  1. सतलज
  2. सिन्धु
  3. ब्रह्मपुत्र
  4. गंगा

Answer :-  C

Explaination :-  भारत में  ‘यरलूंग जंगबो नदी'(सांगपो नदी) को ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है। यह पश्चिमी तिब्बत के यांग सी ग्लेसियर से निकलती है। अरुणाचल प्रदेश में सियांग नाम से प्रवेश करती है। आगे असम में इसे ब्रह्मपुत्र नाम से जानते हैं। बांग्लादेश में इसे जमुना नदी के नाम से संबोधित किया जाता है।


Q.5  निम्न से किस स्थान पर अलकनंदा तथा भागीरथी नदी का संगम होता है?

  1. विष्णुप्रयाग
  2. रुद्रप्रयाग
  3. कर्णप्रयाग
  4. देवप्रयाग

Answer :-  D

Explaination :-  विष्णुप्रयाग – विष्णुगंगा व धोली गंगा

कर्णप्रयाग – अलकनंदा व पिण्डार

रुद्रप्रयाग – अलकनंदा व मन्दाकिनी

देवप्रयाग – अलकनंदा व भागीरथी


Q.6  अलकनंदा की सहायक नदी मंदाकिनी का उद्गम कहां से होता है?

  1. गोमतताल
  2. नैनीताल
  3. सतोपंथ ताल
  4. चौराबाड़ी ताल

Answer :-  D

Explaination :-  केदारनाथ से रुद्रप्रयाग की ओर बहने वाली मंदाकिनी नदी का उद्गम चौराबाड़ी ताल से होता है तथा सोनप्रयाग में काली गंगा से मिलती हुई यह आगे बढ़ती है।


Q.7  निम्नलिखित नदियों में से किन के स्रोत बिंदु लगभग एक ही है?

  1. ताप्ती और व्यास
  2. ब्रह्मपुत्र और सिंधु
  3. सिंधु और गंगा
  4. ब्रह्मपुत्र और गंगा

Answer :-  B

Explaination :-  ब्रह्मपुत्र, सतलज और सिंधु नदियों का स्रोत तिब्बत के मानसरोवर झील के निकट स्थित है।


Q.8  निम्नलिखित में से गंगा की कौन सी सहायक नदी उत्तरवाहिनी है?

  1. सोन
  2. घाघरा
  3. गंडक
  4. कोसी

Answer :-  A

Explaination :-  अमरकंटक के पठार से निकलने वाली सोन नदी गंगा के दक्षिणी तट की मुख्य शाखा है, जो उत्तर दिशा की ओर बहती है तथा पटना के निकट गंगा में मिल जाती है।


Q.9  निम्नलिखित नदियों में से कौन एक यमुना की सहायक नदी नहीं है?

  1. केन
  2. रामगंगा
  3. बेतवा
  4. चम्बल

Answer :-  B

Explaination :-  रामगंगा नदी का उद्गम उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल में स्थित दुधाटोली श्रेणी से होता है। राम गंगा नदी गंगा की सहायक नदी है।


Q.10  निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर बद्रीनाथ का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है?

  1. भागीरथी
  2. विष्णु गंगा
  3. मंदाकिनी
  4. अलकनंदा

Answer :-  D

Explaination :-  बद्रीनाथ का प्रसिद्ध मंदिर अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है जबकि केदारनाथ मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित है।


 

Share the content by 👉