Hindi MCQ | हिन्दी वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

Hindi MCQ Quizzes

संज्ञा और सर्वनाम

 Q.1   निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है?

    1. जमाव
    2. पहचान
    3. आलसी
    4. सजावट

Answer :-  C

Q.2   निम्नलिखित में से कौन सा शब्द सर्वनाम नहीं है?

    1. कुछ
    2. कौन
    3. तुम
    4. न्यून

Answer :-  D

Q.3   निम्नलिखित में से कौन सा शब्द संबंधवाचक सर्वनाम नहीं है?

    1. जो
    2. वो
    3. जिसका
    4. जिसे

Answer :-  B

Q.4   निम्नलिखित में से कौन सा शब्द जातिवाचक संज्ञा है?

    1. बचपन
    2. व्यक्ति
    3. मिठास
    4. हरियाली

Answer :-  B

Q.5    निम्न में से कौन सा शब्द जातिवाचक संज्ञा है?

    1. व्यक्तित्व
    2. बच्चा
    3. मित्रता
    4. हिमालय

Answer :-  B

Q.6   बोलने वाले या लिखने वाले व्यक्ति के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग करते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?

    1. मध्यम पुरूष सर्वनाम
    2. अन्य पुरूष सर्वनाम
    3. इनमें से कोई नहीं
    4. उत्तम पुरूष सर्वनाम

Answer :-  D

Q.7    निम्न में से कौन सी संज्ञा “विशेष/खास” का बोध कराती है?

    1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
    2. उपरोक्त सभी
    3. भाववाचक संज्ञा
    4. जातिवाचक संज्ञा

Answer :-  A

Q.8    निम्न में से कौन सा शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है?

    1. विद्वान
    2. बचपन
    3. मित्रता
    4. बुढ़ापा

Answer :-  A

Q.9   निम्नलिखित में से कौन-सी भाववाचक संज्ञा की रचना विशेषण से नहीं हुई है?

    1. सहायता
    2. ऊंचाई
    3. मूर्खता
    4. चमक

Answer :-  D

Q.10  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है?

    1. बैठक
    2. स्वस्थ
    3. कमाई
    4. जलन

Answer :-  B

Q.11  निम्न में से कौन-सी भाववाचक संज्ञा की रचना जातिवाचक संज्ञा से नहीं हुई है?

    1. सज्जनता
    2. ऐश्वर्य
    3. उड़ान
    4. गौरव

Answer :-  C

Q.12  “जो सत्य बोलता है, वह नहीं डरता” इस वाक्य में कितने सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?

    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. चार

Answer :-  C

Q.13  भाववाचक संज्ञा की रचना निम्न में से किससे होती है?

    1. क्रिया से
    2. जातिवाचक संज्ञा से
    3. विशेषण से
    4. उपरोक्त सभी से

Answer :-  D

Q.14  भाववाचक संज्ञा “कठोरता” की रचना किससे हुई है?

    1. सर्वनाम से
    2. अवयव से
    3. क्रिया से
    4. विशेषण से

Answer :-  D

Q.15  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम नहीं है?

    1. वह
    2. आप
    3. हम
    4. कोई

Answer :-  D

Q.16  जिस संज्ञा शब्द से प्राणियों या वस्तुओं के गुण, धर्म, दशा, कार्य, मनोभाव आदि का बोध होता है, उसे क्या कहते हैं?

    1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
    2. जातिवाचक संज्ञा
    3. भाववाचक संज्ञा
    4. समूहवाचक संज्ञा

Answer :-  C

Q.17  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द संज्ञा नहीं है?

    1. शीघ्र
    2. अपनापन
    3. निकटता
    4. स्वास्थ्य

Answer :-  A

Q.18  निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य असत्य हैं?

    1. ‘कोई’ सर्वनाम का प्रयोग प्रायः प्राणीवाचक सर्वनाम के लिए होता है।
    2. ‘कुछ’ सर्वनाम का प्रयोग वस्तु के लिए होता है।
    3. ऐसे सर्वनाम जिनका प्रयोग वक्ता या लेखक स्वयं के लिए करता है, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।
    4. ‘स्वयं’ शब्द एक निजवाचक सर्वनाम है।

Answer :-  C

Q.19  संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को क्या कहते हैं?

    1. सर्वनाम
    2. क्रिया
    3. विशेषण
    4. अवयव

Answer :-  A

Q.20  निम्नलिखित में से किस संज्ञा की रचना अवयव से हुई है?

    1. निकटता
    2. सहायता
    3. वीरता
    4. सुनवाई

Answer :-  A

Hindi MCQ Quizzes


क्रिया और विशेषण

Q.01  संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को क्या कहा जाता है?

    1. विशेष्य
    2. विशेषण
    3. क्रिया विशेषण
    4. उपरोक्त सभी

Answer :-  B

Q.02  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द तात्कालिक क्रिया है?

    1. करवाता
    2. नहाकर
    3. खाते ही
    4. जाएगा

Answer :-  C

Q.03  क्रिया के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?

    1. क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं।
    2. मूल धातु का प्रयोग केवल ‘तू’ के साथ आज्ञार्थक क्रिया के रूप में ही किया जाता है।
    3. क्रिया को देखकर कर्ता या कर्म का अनुमान लगाया जा सकता है।
    4. द्विकर्मक क्रिया में प्रथम कर्म वस्तुवाचक तथा द्वितीय कर्म प्राणीवाचक होता है।

Answer :-  D

Q.04  निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य हैं?

    1. जिस वाक्य में क्रिया का प्रभाव केवल कर्ता पर पड़ता है तथा कर्म की संभावना नहीं रहती है, तो उसे ‘सकर्मक क्रिया’ कहते हैं।
    2. मुख्य क्रिया के साथ सहायक क्रियाएं एक से अधिक भी हो सकती है।
    3. जब कर्ता स्वयं कार्य का संपादन नही करके किसी दूसरे को करने के लिए प्रेरित करें या करवाये, तो उसे ‘प्रेरणार्थक क्रिया’ कहते हैं।
    4. संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण शब्द जब क्रिया धातु की तरह प्रयुक्त होते हैं, तो उन्हें ‘नामधातु क्रिया’ कहते हैं।

Answer :-  A

Q.05  “मोहन काली कमीज पहनकर स्कूल आया।”  इस वाक्य में कमशः ‘विशेषण’ और ‘विशेष्य’ कौन से शब्द है?

    1. काली, कमीज
    2. मोहन, काली
    3. कमीज, पहनकर
    4. स्कूल, काली

Answer :-  A

Q.06  मात्रा या तोल बताने वाले विशेषणों को क्या कहा जाता है?

    1. सार्वनामिक विशेषण
    2. संख्यावाचक विशेषण
    3. परिणामवाचक विशेषण
    4. परिमाणवाचक विशेषण

Answer :-  D

Q.07  धातु में क्या जोड़ने से हिंदी के क्रियापद बनते हैं?

    1. ना
    2. आना
    3. ता

Answer :-  A

Q.08  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द दोषबोधक विशेषण नहीं है?

    1. कंजूस
    2. पापी
    3. कृपालु
    4. दुष्ट

Answer :-  C

Q.09  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द गुणवाचक विशेषण है?

    1. बीकानेरी
    2. बहुत
    3. पुराना
    4. ज्यादा

Answer :-  C

Q.10  निम्नलिखित में से कौन सा कर्म के आधार पर क्रिया का भेद नहीं है?

    1. द्विकर्मक क्रिया
    2. संयुक्त क्रिया
    3. सकर्मक क्रिया
    4. अकर्मक क्रिया

Answer :-  B

Q.11  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द अकर्मक क्रिया नहीं है?

    1. ठहरना
    2. मरना
    3. जागना
    4. तोड़ना

Answer :-  D

Q.12  वाक्य का अंश जो “क्या कर रहा है?” प्रश्न का उत्तर देता है, क्या कहलाता है?

    1. विशेषण
    2. क्रिया
    3. कर्ता
    4. संज्ञा

Answer :-  B

Q.13  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द विशेषण नहीं है?

    1. पहनावा
    2. कड़वा
    3. अभिमानी
    4. मुलायम

Answer :-  A

Q.14  क्रिया शब्दों के अंत में प्रत्यय योग से बनी क्रिया क्या कहलाती है?

    1. सकर्मक क्रिया
    2. इनमें से कोई नहीं
    3. पूर्वकालिक क्रिया
    4. कृदन्त क्रिया

Answer :-  D

Q.15  क्रिया की रचना निम्न में से किन शब्दों से होती है?

    1. विशेषण से
    2. धातु से
    3. संज्ञा से
    4. उपरोक्त सभी से

Answer :-  D

Hindi MCQ Quizzes

Q.16  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द अकर्मक क्रिया नहीं है?

    1. उगना
    2. उबालना
    3. दौड़ना
    4. डूबना

Answer :-  B

Q.17  “तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो” वाक्य में किस क्रिया का प्रयोग हुआ है?

    1. नामधातु क्रिया
    2. पूर्वकालिक क्रिया
    3. संयुक्त क्रिया
    4. प्रेरणार्थक क्रिया

Answer :-  C

Q.18  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द स्पर्शबोधक विशेषण नहीं है?

    1. तीखा
    2. कठोर
    3. नरम
    4. सख्त

Answer :-  A

Q.19  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द रंगबोधक विशेषण है?

    1. खुशबूदार
    2. नरम
    3. सुनहरा
    4. नम

Answer :-  C

Q.20  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द  विशेषण नहीं है?

    1. कई
    2. थोड़ा
    3. कुछ
    4. अभिमान

Answer :-  D

Q.21  निम्नलिखित में से किस वाक्य में सकर्मक क्रिया का प्रयोग नहीं हुआ है?

    1. पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं।
    2. बच्चा चित्र बना रहा है।
    3. गीता सितार बजा रही है।
    4. अध्यापक छात्रों को कंप्यूटर सिखा रहे हैं।

Answer :-  A

Q.22 निम्नलिखित में से कौन सा शब्द अकर्मक क्रिया नहीं है?

    1. आना
    2. जोड़ना
    3. बैठना
    4. उछलना

Answer :-  B

Q.23  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द नामधातु क्रिया नहीं है?

    1. करवाना
    2. बताना
    3. लजाना
    4. सुखाना

Answer :-  A

Q.24  “मालिक नौकर से काम करवाता है।” इस वाक्य में किस क्रिया का प्रयोग हुआ है?

    1. नामधातु क्रिया
    2. पूर्वकालिक क्रिया
    3. तात्कालिक क्रिया
    4. प्रेरणार्थक क्रिया

Answer :-  D

Q.25  निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘पूर्वकालिक क्रिया’ का उदाहरण है?

    1. खेलकर
    2. अपनाना
    3. बनवाना
    4. हथिया लेना

Answer :-  A

Hindi MCQ Quizzes


कारक

Q.01 “राजा ने गरीबों को कंबल दिए।” ‘गरीबों को’ में कौन सा कारक है?

    1. संबंध कारक
    2. सम्प्रदान कारक
    3. अधिकरण कारक
    4. कर्ता कारक

Answer :-  B

Q.02  कर्म कारक और संप्रदान कारक में प्रमुख अंतर क्या होता है?

    1. कर्म कारक में ‘को’ विभक्ति का प्रभाव कर्म पर पड़ता है जबकि संप्रदान कारक में ‘को’ विभक्ति से कर्म को कुछ प्राप्त होता है।
    2. उपरोक्त सभी
    3. कर्म कारक में विभक्ति ‘को’ का प्रभाव कर्ता पर पड़ता है जबकि संप्रदान कारक में विभक्ति ‘को’ में कर्ता का देने का भाव होता है।
    4. कर्म कारक में ‘को’ क्रिया का साधन है जबकि संप्रदान में ‘को’ अलग होने का भाव है।

Answer :-  A

Q.03  निम्नलिखित में से किस वाक्य में करण कारक का प्रयोग हुआ है?

    1. उपरोक्त सभी में
    2. मेहनत से अच्छे अंक मिलते हैं।
    3. वह स्वभाव से कंजूस है।
    4. भिखारी क्रम से बैठें हैं।

Answer :-  A

Q.04  वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से क्रिया के आधार का बोध होता है, उसे क्या कहते हैं?

    1. अपादान कारक
    2. सम्प्रदान कारक
    3. करण कारक
    4. अधिकरण कारक

Answer :-  D

Q.05  वाक्य में कर्ता जिस साधन या माध्यम से किया करता है, उसे क्या कहते हैं?

    1. करण कारक
    2. अपादान कारक
    3. कर्म कारक
    4. सम्प्रदान कारक

Answer :-  A

Q.06  “लोगों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दान दिया।” वाक्य में किस कारक का प्रयोग हुआ है?

    1. सम्प्रदान कारक
    2. करण कारक
    3. अपादान कारक
    4. कर्म कारक

Answer :-  A

Q.07  कर्ता कारक का विभक्ति चिन्ह क्या होता है?

    1. ने
    2. को
    3. पर
    4. से

Answer :-  A

Q.08  “लड़के ने पुस्तक पढ़ी।” वाक्य में कोनसा कारक है?

    1. कर्म कारक
    2. अपादान कारक
    3. कर्ता कारक
    4. सम्प्रदान कारक

Answer :-  C

Q.09  अधिकरण कारक का प्रयोग कहां होता है?

    1. जल्दबाजी बतलाने के लिए
    2. बहुतों में से किसी एक को श्रेष्ठ बताने के लिए
    3. निश्चित समय बताने के लिए
    4. उपरोक्त सभी

Answer :-  D

Q.10  कर्म कारक के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

    1. क्रिया का फल जिस शब्द पर पड़ता है उसे कर्म कारक कहते हैं।
    2. विभक्ति ‘को’ का प्रयोग केवल सजीव कर्म कारक के साथ ही होता है।
    3. कर्म कारक में आज्ञासूचक शब्दों में निर्जीव के लिए भी विभक्ति ‘को’ का प्रयोग नहीं होता है।
    4. कर्म कारक का विभक्ति चिह्न ‘को’ होता है।

Answer :-  C

Q.11  निम्नलिखित में से किस वाक्य में संबंध कारक का प्रयोग नहीं हुआ है?

    1. विजय अजय का भाई है।
    2. अभिनव की पुस्तक गुम हो गई।
    3. राम को बुखार हो रहा है।
    4. मेरी उम्र चालीस वर्ष है।

Answer :-  C

Q.12  क्रिया करने वाले को हिंदी व्याकरण में क्या कहते हैं?

    1. कर्ता कारक
    2. अधिकरण कारक
    3. कर्म कारक
    4. करण कारक

Answer :-  A

Q.13  “राम हृदय से दयालु है।” वाक्य में किस कारक का प्रयोग हुआ है?

    1. सम्प्रदान कारक
    2. करण कारक
    3. संबंध कारक
    4. कर्म कारक

Answer :-  B

Q.14  संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से एक वस्तु या व्यक्ति का दूसरी वस्तु या व्यक्ति से अलग होने या तुलना करने का भाव हो, वहां किस कारक का प्रयोग होता है?

    1. सम्प्रदान कारक
    2. करण कारक
    3. संबंध कारक
    4. अपादान कारक

Answer :-  D

Q.15  “वह बल्ले से खेल रहा है।”  ‘बल्ले से’ में कौन सा कारक है?

    1. करण कारक
    2. अधिकरण कारक
    3. सम्प्रदान कारक
    4. कर्म कारक

Answer :-  A

Q.16  निम्नलिखित में से किस वाक्य में करण कारक का प्रयोग नहीं हुआ है?

    1. ध्यान से अध्ययन करो।
    2. प्रियंका पेंसिल से चित्र बनाती है।
    3. सानिया बैट से खेलती है।
    4. नदी पहाड़ से निकलती हैं।

Answer :-  D

Q.17  “नाव नदी में डूब गई।” वाक्य में कौन सा कारक है?

    1. करण कारक
    2. अधिकरण कारक
    3. सम्प्रदान कारक
    4. कर्ता कारक

Answer :-  B

Q.18  वाक्य में कर्ता जिसके लिए क्रिया करता है, उसे क्या कहते हैं?

    1. अपादान कारक
    2. कर्म कारक
    3. करण कारक
    4. सम्प्रदान कारक

Answer :-  D

Q.19  हिंदी में कारक के कितने भेद होते हैं?

    1. दस
    2. पाँच
    3. सात
    4. आठ

Answer :-  D

Q.20  “पंडितजी ने प्रेम से भोजन किया।”  पंडितजी शब्द में कौन सा कारक है?

    1. करण कारक
    2. सम्प्रदान कारक
    3. कर्ता कारक
    4. अपादान कारक

Answer :-  C

Q.21  निम्नलिखित में से किस वाक्य में कर्म कारक का प्रयोग नहीं हुआ है?

    1. पुस्तक को मत फाड़ो।
    2. कृतिका कॉलेज जा रही है।
    3. राधा ने नौकर को बुलाया।
    4. राजा ने गरीबों को कंबल दिए।

Answer :-  D

Q.22  निम्नलिखित में से किस वाक्य में सम्प्रदान कारक का प्रयोग हुआ है?

    1. मेरा चश्मा बहुत कीमती है।
    2. मैं कलम से लिखता हूं।
    3. पुलिस ने चोर को दंड दिया।
    4. पेड़ पर चिड़िया बैठी है।

Answer :-  C

Q.23  निम्नलिखित में से किस वाक्य में अधिकरण कारक का प्रयोग नहीं हुआ है?

    1. वह पत्र लिखता है।
    2. कक्षा में रवि सबसे बुद्धिमान है।
    3. टायर में हवा कम है।
    4. कदम-कदम पर पुलिस का पहरा है।

Answer :-  A

Q.24  कर्ता कारक के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

    1. क्रिया से कर्ता कारक का संबंध होता है।
    2. कर्ता कारक की विभक्ति का प्रयोग सकर्मक क्रिया के साथ होता है और वह भी भूतकाल में।
    3. कर्ता कारक की विभक्ति का प्रयोग अकर्मक क्रिया के साथ वर्तमान काल में होता है।
    4. कर्ता कारक संज्ञा अथवा सर्वनाम होता है।

Answer :-  C

Q.25  निम्नलिखित में से किस वाक्य में अपादान कारक का प्रयोग नहीं हुआ है?

    1. मैंने गिलास से पानी पिया।
    2. मेरे हाथ से गेंद गिर गई।
    3. विजय कॉलेज से घर आया।
    4. पेड़ से पता गिरा।

Answer :-  A

Hindi MCQ Quizzes


Hindi MCQ


Hindi MCQ


★ हमारे टेलिग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां click करें।

★ हमारे Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां click करें।

★ अन्य क्विज के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें।

भारत का भूगोल प्रश्नोत्तरी

भारतीय इतिहास प्रश्नोत्तरी

राजस्थान इतिहास प्रश्नोत्तरी 

हिन्दी प्रश्नोत्तरी

Hindi MCQ Quizzes

Share the content by 👉